मुंबई, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड भिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' के नए पोस्टर के साथ टीज़र रिलीज़ की तारीख की घोषणा की है।
आलिया ने शुक्रवार को इंस्टाग् पर जिगरा का नया पोस्टर साझा किया और बताया कि फिल्म का टीज़र ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज़ होगा।उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "दम है सत्य में दम है! जिगरा का टीज़र ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज़ होगा।'आलिया भट्ट ने 'जिगरा' का नया पोस्टर जारी कर एक बार फिर से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, पोस्टर में आलिया बेहद खूंखार लग रही हैं। फिल्म जिगरा पहले यह 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब अब यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फरवरी 2024 में आलिया ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म जिगरा की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थी।पोस्ट को साझा करते हुए, उन्होंने उल्लेख किया था, जिगरा ओह... अबकी तेरी बारी हो और यह फिल्म एक फिल्म रैप है। जल्द ही मिलते हैं।
फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। करण जौहर के साथ आलिया भट्ट भी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना की भी अहम भूमिका है। फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
समीक्षा
कड़वा सत्य
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का नया पोस्टर रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

