मुंबई, 22 अप्रैल (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने इस फिल्म में अमिताभ के किरदार से पर्दा उठा दिया गया है।फिल्म का एक छोटा सा टीजर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखने को मिला कि सफेद कपड़े से ढका हुआ एक शख्स गुफा में बैठकर शिव लिंग की पूजा कर रहा है।
फिर एक बच्चे की आवाज सुनाई देती है, जो उससे पूछ रहा है कि क्या तुम मर नहीं सकते, तुम भगवान हो। कौन हो तुम। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं मैं द्वापर युग से दशावतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र हूं अश्वत्थामा।
नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' बहुभाषी फिल्म है।
कड़वा सत्य
'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

