मुंबई, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट ,हरियाणवी लोक कलाकार और मशहूर डांसर सपना चौधरी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
महेश भट्ट, भारद्वाज के साथ मिलकर सपना चौधरी की अनोखी और प्रेरक कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। मैडम सपना नाम की इस फिल्म का निर्माण शाइनिंग सन स्टूडियोज के बैनर तले किया जाएगा।महेश भट्ट इस फिल्म में सपना चौधरी के डांस, सिंगिंग और जिंदगी के स्ट्रगल को दिखाएंगे। फिल्म में सपना चौधरी का रोल कौन अभिनेत्री करेंगी यह अभी तक साफ नहीं है। इस फिल्म में दर्शकों को हरियाणा में डांस करने से लेकर रेड कार्पेट तक का सपना चौधरी का सफर देखने मिलेगा।
महेश भट्ट ने कहा, सपना चौधरी की कहानी सिर्फ एक औरत की जीत नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की बदलती सोच और मानसिकता का भी प्रतीक है। यह फिल्म हर उस महिला को समर्पित है जो अपनी अलग पहचान बनाने का माद्दा रखती है। भारद्वाज ने कहा कि सपना चौधरी की कहानी को पर्दे पर दिखाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। एक छोटे से गांव से लेकर नेशनल आइकॉन बनने का उनका सफर अतुलनीय है। फिल्म में लोकल डांस और उसकी दुनिया को भी करीब से दिखाया जाएगा।
कड़वा सत्य
सपना चौधरी के जीवन पर फिल्म बनायेंगे महेश भट्ट


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

