मुंबई, 21 जून (कड़वा सत्य) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के चौथे सीज़न के लिए जज पैनल में शामिल हो गयी हैं।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने अपने होमग्रोन फॉर्मेट 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' के चौथे सीज़न के साथ इसकी वापसी की घोषणा की है, जिसमें बॉलीवुड की डांसिंग दिवा करिश्मा कपूर प्रतिष्ठित जज पैनल में शामिल होंगी। इस डांस रियलिटी शो के नवीनतम सीज़न में जज के रूप में करिश्मा कपूर,गीता कपूर और टेरेंस लुईस शामिल हैं।
करिश्मा कपूर ने बताया, इंडियाज़ बेस्ट डांसर एक असाधारण मंच है, जो वाकई डांस की भावना का जश्न मनाता है। मैं पहले भी गेस्ट जज के रूप में शो में आ चुकी हूं, और ये प्रतियोगी मंच पर जो जुनून और समर्पण प्रदर्शित करते हैं, वह प्रेरणादायक है। मैं भारत में मौजूद असाधारण प्रतिभाओं को देखने की और प्रतीक्षा नहीं कर सकती। मैं इस अविश्वसनीय सफर में टेरेंस और गीता के साथ जज के रूप में जुड़कर रोमांचित हूं, जिसमें हमें इन महत्वाकांक्षी प्रतिभागियों की कला को निखारने और उन्हें बेहतर बनाने के साथ ही, उद्योग में हमारे अनुभवों से उनका मार्गदर्शन करने का अवसर मिलता है।
‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 4’ का प्रीमियर जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर होगा।
कड़वा सत्य
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के चौथे सीज़न के लिए जज पैनल में शामिल हुयीं करिश्मा कपूर


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

