मुंबई, 05 मई (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी और देव सिंह की आने वाली फिल्म दीदी नंबर 1 की शूटिंग शुरू हो गयी है।
फिल्म दीदी नंबर 1 के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिसमें देव सिंह और रानी चटर्जी की शादी का सीक्वेंस दिख रहा है। इस फिल्म के निर्माता हाईक्यू और बी4यू के संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं, जबकि निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी हैं। फिल्म की कहानी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है। फिल्म का निर्माण इन दोनों जोर-जोर से चल रहा है।
फिल्म को लेकर रानी चटर्जी ने कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और उम्मीद करती हूं कि जब फिल्म रिलीज हो तब आप सभी अपने परिवार के साथ से सिनेमाघर में जाकर देखें। खूब सारा प्यार दें। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के गाने और संवाद बेहद मजेदार हैं। देव सिंह ने कहा कि यह घर परिवार की फिल्म है और इसकी कहानी बेहद फ्रेश है। फिल्म में मेरी भूमिका की महत्वपूर्ण है। रानी चटर्जी मेरे अपोजिट नजर आ रही हैं। हम सभी मिलकर एक शानदार फिल्म के निर्माण को की जान से लगे हुए हैं। यह फिल्म जब रिलीज होगी, तब सबों को खूब पसंद आएगी।
फिल्म दीदी नंबर 1 के कार्यकारी निर्माता सुभाष चौहान है। फिल्म में देव सिंह और रानी चटर्जी के साथ आर्यन बाबू, अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, कबीर ईशु और नवल मुख्य भूमिका में है।
कड़वा सत्य
रानी चटर्जी और देव सिंह की फिल्म दीदी नंबर 1 की शूटिंग शुरू

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

