बामियान, 27 जून (कड़वा सत्य) अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग लापता हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल सबौर सिघानी ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात बामियान प्रांत में याकावलांग जिले के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदा आयी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के शवों या जीवित बचे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारी ने बताया कि बाढ़ ने कई घरों और कृषि भूमि को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इसी तरह, मंगलवार को उत्तरी बदख्शां प्रांत के यमगन जिले में अचानक आई बाढ़ से 40 मकान और 300 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गयी।
,
कड़वा सत्य
अफगानिस्तान में बाढ़ से सात लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

