वाशिंगटन, 28 मार्च (कड़वा सत्य) अमेरिका के शहर बाल्टीमोर में पुल ढहने की जगह से दिन में एक पिकअप ट्रक में दो लोगों के शव ब द हुए हैं।
अमेरिका में अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मैरीलैंड राज्य पुलिस के कर्नल रोलैंड बटलर ने बुधवार अपराह्न में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "गोताखोरों ने पुल के मध्य क्षेत्र में लगभग 25 फीट पानी में डूबे एक लाल पिकअप ट्रक को पाया। गोताखोरों ने वाहन के भीतर फंसे इस त्रासदी के दो पीड़ितों को ब द किया।"
उन्होंने कहा, "गोताखोरों को स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 10 बजे से कुछ देर पहले क्रमश: 35 और 26 साल की उम्र के दो आदमी मिले।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी तटरक्षक अधिकारियों ने मंगलवार शाम को ठंडे पानी और दुर्घटना के बाद की अवधि का हवाला देते हुए पुल ढहने के बाद लापता छह निर्माण श्रमिकों को मृत मान लिया गया था।
संतोष
कड़वा सत्य
अमेरिका के बाल्टीमोर में दो शव मिले


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

