सैन फ्रांसिस्को, 30 मई (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) अमेरिकी में कैलिफोर्निया के पूर्वी ओकलैंड में मंगलवार रात गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ओकलैंड निवासी एक व्यक्ति की अस्पताल में चोटों के कारण मौत हो गई। परिजनों की सूचना मिलने तक उसकी पहचान गुप्त रखी जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि ओकलैंड का एक अन्य निवासी, जिसके बारे में माना जाता है कि वह गोलीबारी में शामिल था, गोली लगने से घायल होकर अस्पताल पहुंचा।
बुधवार सुबह तक उनकी हालत स्थिर थी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग की मानव वध इकाई गोलीबारी की जांच कर रही है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
अमेरिकी ओकलैंड में गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

