अन्’ड्जमेना 24 मई (कड़वा सत्य) अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी ने चीन में देश के राजदूत अल्लाह-माये हलीना को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
चाड के अखबार अल विहदा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
इससे पहले बुधवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री सक्सेस मसरा ने घोषणा की थी कि उन्होंने मई की शुरुआत में देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक श्री हलीना को जल्द से जल्द नयी सरकार बनाने के लिए कहा गया है।
श्री हलीना ने चीन में राजदूत के रूप में नियुक्त होने से पहले पूर्व राष्ट्रपति इदरीस डेबी इटनो के अधीन राज्य प्रोटोकॉल के महानिदेशक के रूप में कार्य किया था।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
अल्लाह-माये हलीना चाड के नये प्रधानमंत्री नियुक्त


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

