जकार्ता, 26 जुलाई (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को जकार्ता के समयानुसार सुबह 03:32 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी।
भूकंप का केंद्र मालुकु बारात दया रीजेंसी से 121 किलोमीटर दूर समुद्र तल के नीचे 170 किलोमीटर की गहराई में था।एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें उठने की आशंका नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया पैसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक संवेदनशील भूकंप प्रभावित क्षेत्र में स्थित है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

