जकार्ता, 13 मई (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई और अभी भी 17 लोग लापता हैं।
स्थानीय आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को शिन्हुआ को यह जानकारी दी।
पश्चिम सुमात्रा प्रांत की आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख फजर सुकमा ने कहा कि लापता लोगों के लिये खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान में सैनिक, पुलिसकर्मी, आपदा एजेंसी और खोज एवं बचाव कार्यालय के कर्मी शामिल हैं।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के एक वरिष्ठ प्रेस अधिकारी मुहर्रिंडो इदवान ने कहा कि बाढ़ के बारे में जानकारी को अधिक वैध बनाने के लिए तनाह दातार रीजेंसी में सूचना केंद्र स्थापित किया गया है।
श्री इदवान ने बताया कि मानसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह हुआ। कीचड़ वाले पानी की वजह से भूस्खलन हुआ। भारी बारिश के कारण शनिवार देर रात नदी में उफान आ गया। नदी में आए उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह गए और 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। ठंडा लावा ज्वालामुखीय सामग्री और मलबे का मिश्रण है जो बारिश में ज्वालामुखी की ढलानों से बहता है।
समीक्षा,
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप में ठंडा लावा बना जानलेवा, 37 लोगों की हुई मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

