क्विटो, 04 अप्रैल (कड़वा सत्य) इक्वाडोर की कानूनी प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए राष्ट्रव्यापी अभियान में न्यायाधीशों और पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 14 सिविल सेवकों को गिरफ्तार किया गया है।
देश के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्लेग’ के भाग के रूप में आठ प्रांतों में घरों छापेमारी की और गिरफ्तारी की, जिसमें सिविल सेवकों को लक्षित किया गया था , जिनपर अपराधियों को ‘पैसा या सहायता’ के बदले कार्रवाई से बचाने का संदेह है।
कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा कि इसमें कथित रूप से शामिल लोगों ने बहुत ही खतरनाक लोगों को लाभ पहुंचाया तथा उन्हें कानूनी दावपेंच और कानून का दुरुपयोग कर उन्हें रिहाई प्रदान की।
वक्तव्य में कहा गया कि इस अभियान का उद्देश्य न्याय प्रणाली में मौजूद इस बीमारी को खत्म करना है, जिसे एक दुष्चक्र के रूप में व्यवस्थित किया गया है, जो एक बार फिर से देश की संस्थानों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।”
अशोक
कड़वा सत्य
इक्वाडोर में संगठित अपराध के आरोप में 14 नौकरशाह गिरफ्तार


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

