गाजा, 28 मई (कड़वा सत्य) हमास ने कहा है कि रविवार की रात दक्षिणी गाजा शहर राफा पर इजरायल के हमले के बाद वह गाजा पट्टी में युद्धवि या कैदी विनिमय समझौते के लिए किसी भी बातचीत में भाग नहीं लेगा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमास ने यह निर्णय इजरायली सेना द्वारा राफा के उत्तर-पश्चिम में विस्थापित नागरिकों के टेंटों को निशाना बनाने के जवाब में लिया है , जिसमें 10 से अधिक लोग मारे गए और घायल हो गए।
सूत्रों ने यह भी कहा कि हमास को बातचीत फिर से शुरू करने के संबंध में मिस्र या कतर में मध्यस्थों से कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं मिली है।
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक राफा शहर के पास विस्थापित लोगों के तंबुओं पर इजरायली हवाई हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 45 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
हमास के वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने सोमवार को बेरूत में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्यस्थों को प्रस्तुत की गई हमारी शर्तों को छोड़कर इजरायल को कभी उसके नागरिक वापिस नहीं मिलेंगे। स्थायी युद्धवि सहित किसी समझौते पर पहुंचने के लिए हमास की शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
इजरायल के साथ युद्धवि को लेकर बातचीत नहीं होगी: हमास

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

