यरूशलम 07 जुलाई (कड़वा सत्य) इज़रायल के विदेश मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करने की मांग की है।
श्री कैट्ज़ ने शनिवार को एक्स पर कहा, 'ईरान के लोगों ने चुनावों के माध्यम से बदलाव की मांग और अयातुल्ला शासन के विरोध का स्पष्ट संदेश दिया है। अब दुनिया को आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित करना चाहिए और परमाणु कार्यक्रम को रद्द करने और आतंकवादी संगठनों को समर्थन बंद करने की मांग करनी चाहिए। बदलाव को साकार करने का यही एकमात्र मौका है।'
ईरानी चुनाव मुख्यालय के प्रवक्ता मोहसेन एस्लामी ने शनिवार को कहा कि मसूद पेजेशकियान ने ईरान में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में जीत हासिल की है। मई में ईरान के उत्तर में पहाड़ी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्यु के बाद चुनाव की घोषणा की गई थी।
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
इज़रायल ने आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

