रोम, 22 जून (कड़वा सत्य/स्पूतनिक) इटली के दक्षिणी तट के पास आयोनियन सागर में 14 प्रवासियों के शव ब द किए जाने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इस सप्ताह के शुरुआत में शरणार्थी को ले जा रही नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इतालवी समाचार मीडिया ने शनिवार को तटीय रक्षक सेवाओं का हवाले से यह जानकारी दी।
इससे पहले इतालवी मीडिया आउटलेट्स ने बताया था कि दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी, जिनमें से आठ नाबालिग थे।
शरणार्थियों से भरी एक नौका इटली के कैलाब्रिया क्षेत्र के तट से 120 मील दूर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भूमध्य सागर में बचाव अभियान चलाने वाले एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा 11 लोगों को बचाया गया। बचाए गए लोगों ने गैर-सरकार संगठन (एनजीओ) को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त नाव पर कुल 66 शरणार्थी सवार थे, जिनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं।
सैनी,
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
इटली के तट पर शरणार्थी जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त, 34 की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

