तेहरान, 10 जुलाई (कड़वा सत्य) ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की सेनाओं ने देश की उत्तर-पश्चिमी सीमाओं पर एक "आतंकवादी टीम" को नष्ट कर दिया है। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने मंगलवार को दी।
आईआरएनए ने बेस के एक बयान के हवाले से कहा कि "काउंटर-क्रांतिकारी आतंकवादी टीम" के सदस्यों ने उत्तर-पश्चिमी सीमाओं के माध्यम से ईरान में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन मंगलवार तड़के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में आईआरजीसी बलों के हमजेह सैय्यद अल-शोहदा बेस की सेनाओं ने घात लगाकर हमला कर दिया।
बयान में कहा गया कि आईआरजीसी बलों के साथ हुए सशस्त्र संघर्ष में कई आतंकवादी मारे गए और घायल हुए और उनके उपकरणों को जब्त कर लिया गया।
आईआरजीसी बेस ने चेतावनी दिया कि ईरान की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का निर्णायक और दृढ़ जवाब दिया जाएगा। ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत की सीमा इराक और तुर्की के साथ लगती है।
कड़वा सत्य
ईरान ने उत्तर पश्चिम सीमा पर 'आतंकवादी टीम' को नष्ट किया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

