तेहरान, 31 जुलाई (कड़वा सत्य) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने बुधवार को कहा कि हमास के पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयेह और उनके एक अंगरक्षक की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गयी है।
आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार एजेंसी सेपाह न्यूज़ पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में बुधवार को तड़के हनीयेह और उनके अंगरक्षक की हत्या उनके आवास पर हमला करके की गयी। बयान में कहा गया कि हमले की जांच की जा रही है, और जांच के नतीजे की घोषणा बाद में की जाएगी।
ईरान ने की तेहरान में हमास के पोलित ब्यूरो प्रमुख हनीयेह की हत्या की पुष्टि


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

