ओटावा, 04 जुलाई (कड़वा सत्य) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को कनाडाई सशस्त्र बल (सीएएफ) का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल जेनी कैरिगनन की नियुक्ति की घोषणा की।
श्री ट्रूडो ने एक समाचार विज्ञप्ति में गुरुवार को कहा कि कैरिगनन रक्षा स्टाफ के वर्तमान प्रमुख जनरल वेन आयर की जगह लेंगी, जो सीएएफ से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, कैरिगनन का सैन्य करियर 35 वर्षों से अधिक का है और इसमें दो कॉम्बैट इंजीनियर रेजिमेंट और दूसरे कनाडाई डिवीजन की कमान शामिल है, जहां उन्होंने 10 हजार से अधिक सैनिकों का नेतृत्व किया।
उल्लेखनीय है कि 2008 में, कैरिगनन सीएएफ इतिहास में लड़ाकू हथियार इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला बनीं। वह अगले वर्ष अफगानिस्तान में तैनात हो गईं और बोस्निया-हर्जेगोविना और सीरिया में भी सेवा की। 2019 से 2020 तक उन्होंने नाटो मिशन इराक का नेतृत्व किया।
उन्हें 2021 में उनकी वर्तमान रैंक पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने पिछले तीन वर्षों से व्यावसायिक आचरण और संस्कृति के प्रमुख के रूप में कार्य किया है। उनकी नियुक्ति 18 जुलाई से प्रभावी होगी।
सैनी
कड़वा सत्य
कनाडा की लेफ्टिनेंट जनरल जेनी कैरिगनन सशस्त्र बलों में शीर्ष पद संभालने वाली पहली महिला बनी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

