इस्लामाबाद, 08 जुलाई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) की इमारत में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान आग लग गयी, जिसे कुछ समय बाद बुझा दिया गया।
पुलिस और दमकलकर्मियों ने मीडिया को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग चौथी मंजिल पर लगी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। आग से कुछ वस्तुओं को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

