व्लादिवोस्तोक, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) रूस के प्रिमोरी क्षेत्र के उप-गवर्नर और टाइगर स्वयंसेवी इकाई के पूर्व कमांडर सर्गेई एफ़्रेमोव की एक लड़ाकू मिशन से लौटते समय मौत हो गई।
क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग कोझेमायाको ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अपने टेलीग् चैनल पर एक वीडियो संदेश में कहा, “यह हमारे लिए बहुत दुख का दिन है... वह एक उत्कृष्ट व्यक्ति, मजबूत इरादों वाले नेता और एक अच्छे संगठनकर्ता थे।”
उल्लेखनीय है कि श्री एफ़्रेमोव ने 2022 में टाइगर स्वयंसेवी इकाई की स्थापना के बाद से उसका नेतृत्व किया है। वर्ष 2024 में उन्हें क्षेत्रीय घरेलू नीति की देखरेख के लिए प्रिमोरी का उप-गवर्नर नियुक्त किया गया। कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमले के बाद वह अग्रिम पंक्ति में लौट आये।
वह रूस-यूक्रेन संघर्ष में मारे जाने वाले उच्चतम पद वाले रूसी अधिकारी हैं।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

