गरिसा, 29 मार्च (कड़वा सत्य) केन्या के सीमावर्ती क्षेत्र गरिसा के धोबले शहर में अल-शबाब आतंकवादियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया, जिसमें कम से कम छह केन्याई मारे गए।
पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केन्या-सोमालिया सीमा के पास गरिसा काउंटी के धोबले शहर में आतंकवादियों के हमले में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय काउंटी आयुक्त अली मंडुकु ने कहा कि पीड़ित, मेरु क्षेत्र के केन्याई, को सुबह के हमले के दौरान उनके कथित धार्मिक जुड़ाव के कारण निशाना बनाया गया था।
श्री मंडुकु ने फोन पर कहा,“मारे गये सभी छह केन्याई हैं जो सीमा रेखा पर व्यापार कर रहे थे।” प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन सभी को नजदीक से गोली मारी गई।
अल-शबाब समूह ने केन्या और सोमालिया के बीच सीमा क्षेत्र पर अपना अधिकार जमाना चाह रहा है। वहीं पुलिस ने दर्जनों नियोजित हमलों को विफल करते हुए क्षेत्र में अपना अभियान बढ़ा दिया है।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
केन्या में अल-शबाब के हमले में छह की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

