याउंडे 16 मई (कड़वा सत्य) कैमरून के युद्धग्रस्त अंग्रेजी भाषी क्षेत्र उत्तर-पश्चिम में एक अलगाववादी हमले में दो सुरक्षा सैनिक और दो नागरिक मारे गए है। सुरक्षा और स्थानीय सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अलगाववादी लड़ाकों ने क्षेत्र के बंबुई इलाके में मंगलवार रात कैमरून सुरक्षा के दो सदस्यों पर घात लगाकर हमला किया।
अधिकारी ने बताया, 'सैनिक एक बार में शराब पी रहे थे और वहां से निकलने वाले थे तभी छिपे हुए अलगाववादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हुई झड़प में दो सैनिक, बार मालिक और एक महिला की मौत हो गई।'
उन्होंने बताया कि झड़प में 26 वर्षीय एक महिला भी घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कैमरून 20 मई को राष्ट्रीय दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
कैमरून में अलगाववादियों के हमले में दो सैनिकों सहित चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

