हवाना 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) क्यूबा के पूर्वी शहर सेंटियागो में गुरुवार को सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।
सशस्त्र बलों मंत्रालय (मिनफर) ने यह जानकारी दी है।
मिरफर ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना हवाना से लगभग 860 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित देश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के एक हवाईअड्डे पर हुई। इस हादसे में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।
बयान में कहा गया 'इस समय रिवोल्यूशनरी सशस्त्र बलों की एक समिति दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।'
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
क्यूबा में सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त , तीन लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

