गाजा, 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर में एक घर को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 14 फिलिस्तीनी मारे गए है।
फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने शिविर में अबू यूसुफ परिवार के एक घर को निशाना बनाया, हमले में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि हवाई हमले में बच्चों सहित 14 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया।
इससे पहले दिन में, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि पिछले साल सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या 33,360 तक पहुंच गई है।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
गाजा में इजरायली हवाई हमले में चौदह लोग मारे गए


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

