ताइयुआन 15 जुलाई (कड़वा सत्य) उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत की राजधानी ताइयुआन में एक कोयला खदान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना गत सात जुलाई की मध्यरात्रि को हुई जब किंगक्सू काउंटी में एक कोयला खदान में पानी भर गया। उस समय तीन खनिकों के वहां फंसे होने की सूचना मिली थी।
काउंटी के प्रचार विभाग ने कहा कि रविवार शाम 6:10 बजे तक तीनों खनिकों के अवशेष ब द कर लिए गए।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
चीन में कोयला खदान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

