टोक्यो, 08 जुलाई (कड़वा सत्य) जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में सोमवार सुबह 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।
जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:02 बजे आया, जिसकी तीव्रता ओगासावारा गांव में जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने 7 पर 3 मापी गई।
भूकंप का केंद्र पश्चिमी ओगासावरा द्वीप समूह में 530 किलोमीटर की गहराई में 27.1 डिग्री उत्तर अक्षांश और 139.0 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था।
भूकंप से सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
कड़वा सत्य
जापान द्वीप समूह में 6.3 तीव्रता का भूकंप


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

