टोक्यो, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के विमान में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। चालक दल के सदस्य और यात्रियों सहित विमान में करीब 400 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जापानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एयरपोर्ट स्टाफ और फायर ब्रिगेड की ओर से आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रनवे पर कोस्ट गार्ड विमान और यात्री विमान के बीच टक्कर हो गई थी। इस बीच जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि, मामले की तुरंत जांच की जाएगी।
टोक्यो में विमान में लगी आग, करीब 400 लोगों को बचाया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

