ट्यूनिस, 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में एक कार और टैक्सी के बीच हुई भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गये हैं।
स्थानीय ब्राॅडकास्टर जवाहरा एफएम ने सिदी बौजिद से एक सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर शाम मध्य ट्यूनीशिया के सिदी बौजिद प्रांत में बीर एल हफी डेलीगेशन के एल ब्रिज क्षेत्र में उस समय हुई जब एक टैक्सी एक कार से जा टकरायी।सभी घायलों को सिदी बौज़िद के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जायेगी।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
ट्यूनीशिया: दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, चार घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

