ट्यूनिस, 06 जुलाई (कड़वा सत्य) ट्यूनीशिया में राष्ट्रीय चुनाव कराने वाली स्वतंत्र निकाय (आईएसआईई) ने अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिये कार्यक्रमों की घोषणा की है।
ट्यूनिस अफ्रीक प्रेस (टीएपी) ने शुक्रवार को बताया है कि आईएसआईई तीन सितंबर को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा करेगा। चुनाव अभियान 14 सितंबर से शुरू होगा और चार अक्टूबर को समाप्त होगा। राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणाम नौ नवंबर तक घोषित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि देश के मौजूदा राष्ट्रपति कैस सईद 2019 में चुने गए थे। उन्होंने अभी तक 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की घोषणा नहीं की है।
सैनी
कड़वा सत्य
ट्यूनीशिया ने राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

