वाशिंगटन, 23 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं आगामी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में दिये गये मुख्य भाषण की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहीं।
सुश्री हैरिस ने शिकागो में गुरुवार रात डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में यह भाषण दिया, जहां उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया।
श्री ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर सुश्री हैरिस पर हमला करते हुए लिखा, “उन्होंने (कमला हैरिस) चीन का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने फ्रैकिंग, ऊर्जा, रूस और यूक्रेन का और बड़े विषयों का उल्लेख नहीं किया, जो हमारे देश को नष्ट कर रहे हैं। अमेरिका में छह करोड़ लोग गरीब हैं और वह उनके बारे में बात भी नहीं करती हैं।”
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सुश्री हैरिस ने अपने 40 मिनट के भाषण के दौरान केवल एक मिनट यूक्रेन-रूस विवाद पर बात की और यूक्रेन की सरकार के साथ ‘मजबूती से खड़े होने’ का वादा किया।
,
कड़वा सत्य
ट्रंप ने की हैरिस के भाषण की आलोचना, कहा ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं की

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

