क्विटो, 16 अप्रैल (कड़वा सत्य) दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर के तटीय प्रांत गुयास के साम्बोरोंडोन में सशस्त्र हमले में दो पुलिस अधिकारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए।
अटॉर्नी जनरल के कार्यालय (एफजीई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एफजीई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों को सैन गिल शहर के पास गोली मारी गई, जहां हथियार और गोला-बारूद सहित दो वाहन ब द हुए। गौरतलब है कि अधिकारियों को अपराध से निपटने में मदद करने के लिए घोषित कर्फ्यू के साथ 90 दिनों की आपातकाल की स्थिति समाप्त होने के बाद से आपराधिक हिंसा फिर से बढ़ गई है। गत 11 अप्रैल को दक्षिण पश्चिम शहर गुआयाकिल के क्रिस्टो डेल कॉन्सुएलो में एक सशस्त्र हमले में एक कम उम्र के बच्चे सहित पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी, जो देश में सबसे हिंसक हमलों में से एक था।
उल्लेखनीय है कि गत सात अप्रैल को सरकार ने घोषणा की कि देश "आंतरिक सशस्त्र संघर्ष" से जूझ रहा है और सेना को "आतंकवादियों" के रूप में वर्गीकृत संगठित सशस्त्र समूहों के खिलाफ कार्रवाई में भाग लेने का आदेश दिया।
संतोष
कड़वा सत्य
तटीय इक्वाडोर में सशस्त्र हमले में तीन की मौत, दो घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

