अंकारा, 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) तुर्की की विमान निर्माता कंपनी तुर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंकारा स्थित कारखाने पर बुधवार को बम से हमला किया गया, जिसमें कई लोग हताहत हुये हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे आतंकवादी हमला बताया गया है । एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया है और वहां विस्फाेट की दो आवाजें सुनायी दीं और कारखाने के बाहर झड़पें शुरू हो गयीं थीं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार कारखाने में दो विस्फोट सुनाई दिये। स्थिति से निपटने के लिये पुलिस बल को भेज दिया गया था।
मीडिया की रिपोर्टों में तुर्की के गृह मंत्री अली येरलीकाया के हवाले से कहा गया है कि यह आतंकवादी हमला था और इसमें कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुये हैं। मीडिया संस्थान तुर्किये टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है।
तुर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के एक वीडियो फुटेज में विशेष पुलिस बलों को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये प्रवेश करते हुये दिखाया गया है, इससे पहले के एक फुटेज में कुछ आतंकवादियों को सुरक्षा घेरा तोड़कर कारखाना परिसर में घुसते देखा गया। उनके हाथों में स्वचालित बंदूकें थीं।
तुर्की के न्याय मंत्री इल्माज तुंच ने इस हमले की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।
.श्रवण
कड़वा सत्य
तुर्की में विमान निर्माता कंपनी पर आतंकवादी हमला, कई लोग हताहत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

