अंकारा, 19 मई (कड़वा सत्य) तुर्की के टोकाट प्रांत के एक आवासीय इमारत में विस्फोट के कारण पांच पुलिस अधिकारियों सहित सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी तुर्की मीडिया ने शनिवार को दी।
टीआरटी हैबर ब्रॉडकास्टर ने कहा कि पड़ोसियों की शिकायतों के बाद पुलिस अधिकारियों ने हुरमुजलु क्षेत्र में एक कॉल का जवाब दिया, जो एक घर से आने वाली तेज आवाज से नाराज थे।
रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस के घर में घुसने के बाद एक विस्फोट हुआ, लेकिन विस्फोट के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
तोकाट के गवर्नर नुमान हातिपोग्लू ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
सैनी
कड़वा सत्य
तुर्की में हुए विस्फोट में सात घायल

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

