साओ पाउलो, 02 अगस्त (कड़वा सत्य) उत्तरी ब्राजील की अमेज़ॅन नदी में सोमवार को एक यात्री नाव में आग लगने और डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
दौ सौ से अधिक लोगों को ले जा रही यात्री नाव “एम. मोंटेइरो” में अमेज़ॅनस राज्य में उरीनी नगर पालिका के पास आग लग गई।
राज्य सरकार ने बताया कि पिछले कुछ घंटों में घायल यात्रियों में से दो की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या पांच हो गई।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि आग आतिशबाजी के कारण लगी होगी।
तीन दिनों के भीतर अमेज़ॅनस राज्य में यात्री नौकाओं में लगी यह दूसरी आग थी। पिछले शनिवार को नाव “कोमांडेंट सूजा तृतीय” आग लगने के बाद डूब गई थी, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और पांच लापता बताए गए थे।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
नाव में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुयी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

