हेग, 30 मार्च (कड़वा सत्य) मध्य नीदरलैंड के एडे शहर के एक कैफे से तीन बंधकों को रिहा किया गया है, लेकिन संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने शनिवार को दी।
पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बंधक बनाने वाले अकेले व्यक्ति ने अब भी किसी को बंधक बना रखा है या नहीं।
पुलिस ने डच प्रसारक एनओएस को जानकारी दी कि खतरा बना हुआ है क्योंकि इमारत में अब भी कई लोग मौजूद हैं।
शहर को अब आंशिक रूप से घेर लिया गया है और दुकानें बंद हैं, स्थानीय अधिकारी निवासियों से शहर के केंद्र से दूर रहने का आग्रह कर रहे हैं। एहतियात रूप से लगबग 150 घरों को खाली किया गया है।
कड़वा सत्य
नीदरलैंड के एडे शहर में 3 बंधकों को रिहा किया गया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

