काठमांडू, 29 जून (कड़वा सत्य) पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्मी जिले के मलिका ग् ीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह घातक भूस्खलन हुआ और सभी शव ब द कर लिए गए हैं।
जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग् ीण नगर पालिका में भूस्खलन में मां और पुत्री की मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही 10 जून को मानसून के मौसम की शुरुआत से अब तक मरने वालों की संख्या कम से कम 34 हो गई है।
संतोष अशोक
कड़वा सत्य
नेपाल में भूस्खलन से सात लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

