इस्लामाबाद, 04 जुलाई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के हरिपुर जिले में गुरुवार को एक वैन के खाई में गिरने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय बचाव सेवा ने यह जानकारी दी। बचाव सेवा ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना तड़के हुई, जब यात्री वैन एक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिर गई, जिससे कई लोग हताहत हुए।
बचाव दल ने बताया कि सूचना मिलने पर बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश घायलों की हालत गंभीर है। वैन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग हरिपुर जिले के स्वाबी मायरा इलाके में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद वैन से राजधानी इस्लामाबाद स्थित हवाई अड्डे जा रहे थे।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
पकिस्तान में वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत, 10 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

