इस्लामाबाद, 28 अक्टूबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो सैन्य अभियानों में चार आतंकवादी मारे गये।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों के जवान प्रांत में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों से भिड़ गए।
आईएसपीआर ने कहा कि पहली मुठभेड़ प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुई और भीषण गोलीबारी के बाद दो आतंकवादी मारे गए।
एक अन्य ऑपरेशन में प्रांत के खैबर जिले में दो आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।
आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ क्षेत्र में निर्दोष नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी ब द किया गया।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अलग-अलग अभियानों में मारे गए 4 आतंकवादी

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

