इस्लामाबाद, 28 जुलाई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) की पुलिस ने जुलाई में पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में 38 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
सीटीडी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि प्रांत के शहरों में चलाये गये खुफिया-आधारित अभियानों में गिरफ्तारियां की गईं। प्रवक्ता ने कहा, "सीटीडी ने इस महीने के दौरान पूरे प्रांत में 449 खुफिया-आधारित अभियान चलाए।" सीटीडी अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के सदस्य है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियान में पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथगोले, हथियार, मोबाइल फोन और विदेशी तथा स्थानीय मुद्रा भी जब्त किए हैं।
संतोष
कड़वा सत्य
पाकिस्तान में 38 आतंकवादी गिरफ्तार


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

