पोर्ट मोरेस्बी, 25 मार्च (कड़वा सत्य) पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में तेज भूकम्प के झटके महसूस किये गये, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक घर नष्ट हो गये हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गयी है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी है। सर्वेक्षण के मुताबिक रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 22 मिनट पर भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गयी। भूकम्प का केंद्र 4.139 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 143.159 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 40.2 किमी की गहराई पर स्थित था। देश के पूर्वी सेपिक, अंबुंती और वेवाक प्रांत सहित कई क्षेत्र भूकंप से प्रभावित हुए हैं।
पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, तीन की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

