बेरूत, 29 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लेबनान के पूर्वी बेका घाटी पर हुए इजरायली हवाई हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 60 लोग मारे गए जबकि 58 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी।
मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में घाटी के 12 इलाके प्रभावित हुए हैं, जिनमें से अधिकांश बालबेक क्षेत्र में हैं और मरने वालों की संख्या प्रारंभिक है क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जारी हैं।
बालबेक के गवर्नर बाचिर खोदर ने लेबनान और इज़रयइल के बीच संघर्ष की शुरुआत होने के बाद से क्षेत्र पर सबसे हिंसक हमले की निंदा की।
उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर के बाद से, इज़रायल ने लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिनमें से अधिकांश हिजबुल्लाह को लक्षित करते हुए किए गए हैं और हाल ही में अपनी उत्तरी सीमा पर एक जमीनी अभियान शुरू किया है।
कड़वा सत्य
पूर्वी लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 60 की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

