लीमा, 07 मई (कड़वा सत्य) पेरू के दक्षिणी क्षेत्र पुनो में सोमवार तड़के यात्री बस के पलट जाने से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी।
स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी एंडिना की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 02.00 बजे उस समय हुई , जब ट्रांसपोर्टेस टूरिस्मो यूनिवर्सल नामक कंपनी द्वारा संचालित अंतरप्रांतीय बस कुस्को शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस सड़क सड़क पर पलट गयी। बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और कयी लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सरकारी टीवी पेरू नोटिसियास ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए सैन जुआन डे डिओस अयाविरी अस्पताल और सांता रोजा जिले के एक क्लिनिक में ले जाया गया। इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
पेरू में बस पलटने से 10 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

