सुक्रे, 05 अप्रैल (कड़वा सत्य) बोलीविया को ओरुरो और पोटोसी से जोड़ने वाले राजमार्ग पर मिनीबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर से 14 लोगों की मौत हो गई।
ओरुरो के परिवहन और सड़क सुरक्षा निदेशक जूलियो लारिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना ओरुरो और पोटोसी के बीच सीमा निकास पर स्थित विचुलोमा शहर में गुरुवार को उस समय हुई जब पोटोसी से नमक ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रेलर का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक बस को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि मिनीबस और ट्रेलर में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। दाेनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
बोलीविया में मिनीबस, ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर , 14 की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

