रियो डी जनेरियो, 18 अप्रैल (कड़वा सत्य) दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सैन्य राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना साओ जोआओ इवेंजेलिस्टा और साओ पेड्रो डो सुआकुई नगर पालिकाओं के बीच एमजीसी-120 क्षेत्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने सड़क पार कर रहे कुत्तों से बचने का प्रयास किया और बस पलट गई।
चौबीस यात्रियों को ले जा रही बस मिनस गेरैस में क्षेत्रीय राजधानी बेलो होरिज़ोंटे और मिनस नोवास की नगर पालिका के बीच यात्रा कर रही थी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घायलों में से किसी की भी हालत नाजुक नहीं है।
संतोष
कड़वा सत्य
ब्राज़ील में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

