रियो डी जेनेरो, 21 जून (कड़वा सत्य) ब्राजील में पूर्वोत्तर सिएरा राज्य के एक शहर के चौराहे पर गुरुवार सुबह हथियारबंद हमलावरों की ओर से किए गए हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और दो घायल हो गए।
सैन्य पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। विकोसा डू सिएरा शहर के चौराहे पर लगे सुरक्षा कैमरों में कैद तस्वीरों में कई वाहन घटनास्थल पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हथियारबंद संदिग्ध उनमें से उतरते हैं और कई लोगों को अपने सिर पर हाथ रखने के लिए मजबूर करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कम से कम 50 गोलियों की आवाज सुनी, जिससे घटनास्थल पर सात लोग मारे गए, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे। दो घायलों को नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने हमले के पीछे कोई मकसद नहीं बताया है, लेकिन पाया है कि कम से कम एक मृतक ने टखने पर मॉनिटर पहना हुआ था, जिसे आमतौर पर पैरोल पर या मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे लोग पहनते हैं। हमले के पीछे गिरोह युद्ध या संगठित अपराध प्रतिद्वंद्विता की आशंका है।
उल्लेखनीय है कि यह हाल के वर्षों में विकोसा डू सेरा में घटित हुयी हिंसा की दूसरी घटना है। इससे पहले दिसंबर 2021 में एक घर के अंदर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
संतोष अशोक
कड़वा सत्य
ब्राजील में सशस्त्र हमले में सात लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

