काठमांडू, 23 अगस्त (कड़वा सत्य) नेपाल के तनाहुन में एक सड़क दुर्घटना में 27 भारतीयों की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य यात्री घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए काठमांडू लाया गया है।
भारतीय दूतावास ने यह जानकारी देते हुए यात्रियों की मौत पर शोक प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
दूतावास ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल 16 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में हवाई मार्ग से काठमांडू लाया गया है।
भारतीय दूतावास नेपाल घायलों के इलाज और मृतकों के शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
भारतीय दूतावास ने आपातकालीन राहत नंबर स्थापित किये हैं जो 24 घंटे कार्यशील हैं
: +977-9851107021
+977-9851316807
+977-9749833292
.
कड़वा सत्य
भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 27 की माैत,16 घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

