वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (कड़वा सत्य) अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में एक फुटबॉल खेल में हाई स्कूल के पूर्व छात्रों की टीम की जीत का जश्न मना रही सैकड़ों लोगों की भीड़ पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक बयान के अनुसार, शनिवार की सुबह, कम से कम दो लोगों ने फुटबॉल खेल में जीत का जश्न मना रहे कई सौ लोगों की भीड़ पर खेल खत्म होने के कुछ घंटों बाद आउटडोर कोर्ट पर गोलियां चला दीं।
ज्ञातव्य है कि गोलीबारी लेक्सिंगटन शहर से कई किलोमीटर दूर हुई। स्थानीय शेरिफ के अनुसार, भीड़ में 200 से 300 लोग थे, जो गोलियों की आवाज सुनकर तितर-बितर होने लगे। मृतकों में से दो की उम्र 19 साल और तीसरे की उम्र 25 साल है।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
भीड़ की गोलीबारी में तीन की मौत, 8 घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

