बीजिंग, 28 जुलाई (कड़वा सत्य) मध्य चीन के हुनान प्रांत के एक गाँव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद छह लोग मृत पाए गए और छह अन्य घायल हो गए।
स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन प्रांत के हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग आठ बजे हुआ जिससे गांव में एक घर का हिस्सा ढह गया। अधिकारियों ने मलबे के नीचे 18 लोगों के दबे होने की आशंका जतायी है।
बचावकर्मियों को रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार 10:30 बजे तक 12 लोग मिले, जिनमें से छह की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल थे। राहत एवं बचाव के प्रयास जारी हैं।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
मध्य चीन में भूस्खलन से छह लोगों की मौत, छह घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

