मनागुआ, 24 दिसंबर (कड़वा सत्य) निकारागुआ के उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो ने कहा कि ने मध्य निकारागुआ के माटागलपा में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने स्थानीय टेलीविजन चैनल 4 से कहा कि मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
यह दुर्घटना शनिवार सुबह हुई जब लगभग 70 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस रैंचो ग्रांडे नगरपालिका में मानसेरा नदी पुल की बाड़ से टकरा गई।
माटागाल्पा के राजनीतिक सचिव पेड्रो हसलाम ने कहा कि हम माटागाल्पा शहर में हुई इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं।
श्री हसलाम ने कहा कि माटागल्पा के सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।
अभय
मध्य निकारागुआ में सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

