टोक्यो, 27 जून (कड़वा सत्य) जापान में बुधवार को माउंट फ़ूजी पर्वत के एक बड़े गड्ढे (क्रेटर) के पास तीन पर्वतारोही मृत पाये गये, जबकि एक का रास्ते में स्वास्थ्य बिगड़ गया और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी।
शिज़ुओका प्रान्त के पुलिस विभाग ने यह जानकारी दी
पुलिस ने बताया कि जापान की सबसे ऊंची चोटी के शिज़ुओका प्रांत की तरफ वाले हिस्से पर मृत पाए गए तीन व्यक्ति एक-दूसरे से दूर स्थित थे, जिससे संकेत मिलता है कि वे अलग-अलग पहाड़ पर चढ़ रहे होंगे।
स्थानीय पुलिस मृतकों की पहचान की पुष्टि करने और उनके मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिये जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पेशेवर पर्वतारोही कीता कुराकामी बुधवार की सुबह उस समय बेहोश हो गए जब वह लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ के यामानाशी प्रान्त के हिस्से की ओर योशिदा ट्रेल पर चढ़ रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पहाड़ के पास अचेतावस्था में पाया और अस्पताल ले गये। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह हृदय रोग से पीड़ित थे।
यामानाशी प्रांत से माउंट फ़ूजी पर सबसे लोकप्रिय ट्रेल योशिदा ट्रेल के लिए इस साल का आधिकारिक आरोहण का मौसम अगले सोमवार से शुरू होने वाला है, जबकि शिज़ुओका प्रीफेक्चर की ओर से तीन ट्रेल्स 10 जुलाई को खुलने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने कहा कि आरोहण के मौसम से पहले पहाड़ पर चढ़ना खतरनाक है और आधिकारिक मौसम शुरू होने तक लोगों से माउंट फ़ूजी पर न जाने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि 2013 में यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल नामित, माउंट फ़ूजी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
माउंट फ़ूजी के आरोहण के दौरान चार पर्वतारोहियों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

